Bihar Today Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार (13, अक्टूबर) से लेकर अगले कुछ दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान आंधी, पानी और तूफान को लेकर किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में दिनभर आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन में उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के समय लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पटना में 33 के करीब पहुंचेगा पारा
राजधानी पटना की बात करें तो मंगलवार, 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि सुबह और शाम के वक्त मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है।
इन जिलों में भी गर्मी का रहेगा असर
पटना के अलावा बक्सर, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया और जहानाबाद समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है।
18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर को पटना में तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 14 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 15 और 16 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं, 17 अक्टूबर को कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने और गर्मी का असर बने रहने की संभावना है। 18 अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बिहार से मानसून की विदाई जल्द
बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। पिछले एक सप्ताह से मानसून की वापसी रेखा सुपौल से होकर गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे बिहार से विदा हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: वाम दल का लोकभवन मार्च जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, कांग्रेस की PC

