Bihar Top News Today 21 April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 21अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..
खतरे में पप्पू यादव की सांसदी
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव को नोटिस भेजा है। उन्हें यह नोटिस राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भेजा गया है। नोटिस जारी करने के साथ ही राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव से तीन दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा है। अगर पप्पू यादव तीन दिन के अंदर अपना जवाब नहीं देते हैं, तो आयोग लोकसभा स्पीकर से उनकी सांसदी को रद्द करने की मांग करेगा। पढ़ें पूरी खबर…………
श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता
पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने करीबी और पार्टी के दिग्गज नेता श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना है। श्रवण कुमार पिछली कई सरकारों में मंत्री रहते हुए कई अहम विभागों में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू विधानमंडल का नेता चुन एक बार फिर से उनपर अपना भरोसा जताया है। बता दें कि श्रवण कुमार नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के रहने वाले हैं। 20 अप्रैल को हुए जदयू विधायक की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था। पढ़ें पूरी खबर……….
गयाजी के शुभम कुमार ने रचा इतिहास
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें बिहार के गयाजी जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुभम देश भर के उन 26 छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। खास बात यह है कि इससे पहले भी सेशन-1 में शुभम कुमार ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया था। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले वह बिहार के इकलौते छात्र हैं, उनकी इस सफलता से परिवार और जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर……….
3 मई से बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज मंगलवार (21 अप्रैल) को भी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न जिले के संगठन के प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, वे 3 मई से बिहार का दौरा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, वह इसके बारे में पार्टी के नेताओं से बात कर रहे हैं, जिसके बाद आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी देंगे। पढ़ें पूरी खबर……
सीएम ने पूर्व डिप्टी सीएम के फैसले को पलटा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश को पलट दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर 234 निलंबित राजस्व पदाधिकारियों को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने हड़ताल पर गए अंचल अधिकारी को हड़ताल से वापस आने का भी आदेश दिया है। दरअसल, बिहार में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर……..
पीएम मोदी से मिले सीएम सम्राट चौधरी
सीएम सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार (21 अप्रैल) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के जरिए दी। सीएम सम्राट चौधरी भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हों, लेकिन इस मुलाकात को बिहार की नई सरकार में होने वाले कैबिनेट विस्तार के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर………..
बढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो की मौत
बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है, जहां चकिया थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में पूजा-अर्चना करने गए 5 लोग अचानक नदी की तेज बहाव में बहने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत अपनी साहस का परिचय देते हुए तीन लोगों को डूबने से बचा लिया। जबकि दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान सोनू कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। तेज बहाव के कारण वे दोनों गहरे पानी में बह गए। पढ़ें पूरी खबर…………
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार और पुलिस मुख्यालय ने यह बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद पहली बार एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर व पोस्टिंग की गई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। पढ़ें पूरी खबर……….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

