Bihar Weather Today: बिहार समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं लोगों के पसीने छुड़ा रही है। हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आज रविवार को 21 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बक्सर, भोजपुर समेत रोहतास और अरवल में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
तापमान में हो सकती है हल्की गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में उत्तर बिहार का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण बिहार का 34 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में कल शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। राज्या का सबेस अधिकतम तापमान 33.6 से 44.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। रोहतास के डेहरी में राज्य का सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा,सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, खगड़िया, सहरसा, बांका, जमुई, मुंगेर, कटिहार, भागलपुर, और अररिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
जानें राजधानी पटना का मौसम?
राजधानी पटना की बात करे तो यहां पर अगले 3 दिनों तक आसमान में हल्के बादल के छाए रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान तापमान में बदलाव को लेकर उम्मीद कम ही है। हालांकि 29 अप्रैल को जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बता दें कि कल शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे दिन भर लोगों की तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
दक्षिण बिहार में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए दक्षिण और मध्य बिहार में लू चलने की आशंका जताई है। विभाग ने बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, मोतिहारी, भागलपुर, भोजपुर, रोहतास,शेखपुरा और अरवल जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पछुआ हवा चलने के कारण दोपहर के समय पड़ने वाली तीखी धूप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड आज, कांग्रेस की PC, जदयू की बैठक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

