महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच में समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया है. मुंबई पुलिस उसकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. जांच में करोड़ों के सौदों और बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. समस्तीपुर जिले के रहने वाले बिजेंद्र गुप्ता का नाम महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सामने आया. महाराष्ट्र TET पेपर लीक में पकड़े गए 3 आरोपी बिजेंद्र गुप्ता इशारे पर काम कर रहे थे.
महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि देशभर में फैले कथित पेपर लीक नेटवर्क से उसके संबंधों की जांच की जा रही है. महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में फरार परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया है.
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस पेपर लीक मामले की जांच में बिहार के समस्तीपुर के बिजेंद्र गुप्ता का नाम एक बार फिर चर्चा में है. उसे इस पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. बिजेंद्र गुप्ता पिछले 25 साल से पेपर लीक रैकेट चला रहा है.
परिवार का दावा है कि पिछले चार वर्षों से उसका उनसे कोई संपर्क नहीं है. मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी- राजीव शाह (45, बिहार), आकाश कुमार (30, बिहार) और धीरज कुमार (28, हरियाणा) बिजेंद्र गुप्ता के लिए काम कर रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, बिजेंद्र कुमार गुप्ता इससे पहले भी पेपर लीक केस में शामिल पाया जा चुका है. अब इस मामले में शामिल कपिल दहिया और बिजेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए दस पुलिस टीमें भेजी गई हैं.
पुलिस की जांच के अनुसार बिजेंद्र गुप्ता लंबे समय से अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में सक्रिय रहा है और काफी समय अंडरग्राउंड था. अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में एक बार फिर उसका नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर उभर कर सामने आया है.
भिवंडी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बिजेंद्र गुप्ता का नाम लिया. उन्होंने बताया कि गुप्ता ने प्रश्न पत्र के सेट उपलब्ध कराए थे.
समस्तीपुर में बिजेंद्र गुप्ता के पिता बालेश्वर साह ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार वर्षों से घर नहीं आया है. उनके अनुसार, वह आखिरी बार अपनी मां के अंतिम संस्कार में करीब 15 मिनट के लिए आया था और फिर चला गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

