कुंदन कुमार, पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर उठ रहे सवाल और रिपोर्ट नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि, कई कानून पर कई रिपोर्ट आते हैं। क्या सभी कानून को हटा दिया जाए? जिसका जो मन हो वे करे, जिसको जो मन हो वे खाए…कोई मर्यादा का मतलब नहीं है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, शराब कोई अच्छी चीज नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसे गलत बताया है। लोगों की इच्छा के अनुसार कानून बने। यह कहीं नहीं हुआ।

तेजस्वी यादव को ज्ञान नहीं- डिप्टी सीएम

वहीं, 19 अगस्त को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च पर बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि, विरोधी का काम है विरोध करना। अगर विरोधी सरकार का विरोध नहीं करेंगे तो क्या बैठा रहेगा? वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि तेजस्वी यादव का कहना है कि खजाना खाली हो गया है, उन्हें खुद 5 महीने बाद वेतन मिला है।

इसपर डिप्टी सीएम ने कहा कि, तेजस्वी यादव को जितना ज्ञान है, वो उतना ही ना बोलेगा। आप लोग ये सवाल पूछकर उसे हाईलाइट कर रहे हैं। उसका पिता (लालू यादव) पूरा खजाना लूट लिया। घोटाला किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि तेजस्वी यादव कितना पढ़ा हुआ है? उसे कितनी जानकारी है?

अपराधियों के एनकाउंटर पर दिक्कत नहीं- डिप्टी सीएम

वहीं, बिहार सरकार द्वारा भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने के ऐलान पर बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि, जांच रिपोर्ट चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि, अगर कोई अधिकारी गड़बड़ी करेगा तो, उसके उपर भी कार्रवाई होगी। यदि अपराधी का एनकाउंटर होगा तो कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी का बचपना नहीं गया’, BJP विधायक संजय गुप्ता का तीखा हमला, PK को बताया ठग