कुंदन कुमार, पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय गुप्ता ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से वह प्रधानमंत्री बने हैं, तब से कांग्रेसियों को पच नहीं रहा है। राहुल गांधी आलू से सोना बनाने की बात करने वाले हमेशा बचकानी हरकत करते रहते हैं।
‘माफी मांगते-मांगते थक जाएंगे राहुल’
संजय गुप्ता ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस अब डिबेट से भाग रही है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी बड़े जरूर हो गए हैं, लेकिन उनका बचपना नहीं जा रहा है। पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा नेता मानता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरीके का बयान देना एक बचकाना हरकत का पता चलता है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इतनी हरकतें की हैं कि वह माफी मांगते-मांगते तक थक जाएंगे।
बीजेपी विधायक ने कहा कि, लोकसभा में विपक्ष बिना मुद्दों का हंगामा कर रहा था। बहस के लिए गृह मंत्री अमित शाह आमंत्रित करते हैं, लेकिन विपक्ष के लोग सदन चलने ही नहीं देना चाहते थे। इसलिए यह लोग हंगामा कर रहे थे।
प्रशांत किशोर बधाई देते हुए कसा तंज
वहीं, बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम पर संजय गुप्ता ने कहा कि, जन सुराज 2025 में विधानसभा के चुनाव में जमानत तक नहीं बचा पाई थी। उनके नेता प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीते हैं। उनको हम बधाई दे रहे हैं और जनता का काम करिए। उन्होंने कहा कि, उनके (पीके) नेता कहते हैं कि हम छोटे-छोटे कार्यक्रम में जनता के साथ खड़े नही रहेंगे। उनका स्टैंड क्लियर नहीं रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही ऐलान करके रखा है कि हम रोजगार और नौकरी देंगे। हमारी सरकार युवाओं के साथ खड़ी है।
पीके को बताया ठग
वहीं, पीके के इस बयान पर की वह विधायक आवास में नहीं रहेंगे। इसपर संजय गुप्ता ने कहा कि, प्रशांत किशोर को आदत ही नहीं है, ऐसे घरों में रहने का। वह मैनेजमेंट गुरु रहे हैं। वह लगातार फाइव स्टार होटल और महल में रहे हैं। उनको छोटे घर में रहने की आदत नहीं है। उन्होंने पिछले चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को जिस तरीके से ठगा है। वैसे ही आगे भी ठगने का काम करेंगे। धीरे-धीरे बांकीपुर और बिहार की जनता को पता चलेगा कि ये कितने लोगों को ठग चुके हैं और आगे भी ठगने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार में दर्दनाक हादसा: कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम


