सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सीएनजी ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान शकील अहमद (33) निवासी नगीना, जिला नूंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-40 में एक व्यक्ति ने गांव कन्हई से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जांच के दौरान अपराध सेक्टर-40 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर को गुरुग्राम बस स्टैंड के नजदीक से शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सीएनजी ऑटो रिक्शा बरामद हुआ।
पुलिस अब आरोपी से वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और अभियोग का अनुसंधान जारी है।
- Bihar Top News Today: MLC चुनाव के नतीजे घोषित, कहर बरसाएगा चक्रवात अर्नब, 4 लोगों की मौत
- खौफ का खात्मा! 50-50 हजार का इनाम, कई जिलों में मुकदमे, मुठभेड़ में मारा गया धर्मेन्द्र उर्फ टिंडी
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘मुंगेली व्यापार मेला-2026’ के ब्रॉशर का किया विमोचन, व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का सजेगा महाकुंभ
- फर्जी डिग्री से नौकरी और कमीशनखोरी के आरोप, जिला पंचायत कर्मचारी के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने की शिकायत
- WPL 2027 Auction: मिनी ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड फाइनल, किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा? यहां देखें पूरी लिस्ट

