बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके में आधी रात को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। यहां 20 से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से बर्बर हमला कर दिया, जिसमें महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं। यह पूरी वारदात पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

narayana

जानकारी के मुताबिक, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से किया गया था। हमलावरों ने अचानक घर पर धावा बोलते हुए जमकर मारपीट की, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोशों की हिंसा साफ तौर पर देखी जा सकती है।

देखें VIDEO

बता दें कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H