माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी संसद (हाउस ओवरसाइट कमेटी) के सामने अपनी शादीशुदा जिंदगी में 3 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने सांसदों को बताया कि जेफरी एपस्टीन को रूसी महिलाओं ब्रिज प्लेयर मिला एंटोनोवा और न्यूक्लियर फिज़िसिस्ट करीमा निगमतुलिना के साथ अपने दो अफ़ेयर्स के बारे में पता था. एपस्टीन उन्हें ब्लैकमेल करने के बारे में सोच रहा था.
अमेरिका के अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने कबूल किया है कि शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से संबंध बनाए थे. गेट्स ने ये भी माना कि एपस्टीन के साथ संपर्क बनाए रखना उनकी एक गलती थी.
बिल गेट्स ने कबूल किया है कि उनके तीन रूसी महिलाओं के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स थे. इन महिलाओं के नाम मिला एंटोनोवा (रूसी ब्रिज खिलाड़ी), करीमा निगमातुलीना (रूसी न्यूक्लियर साइंटिस्ट) और डॉ. एलिस जैकब्स नेसेलरॉड (मेडिकल एंटरप्रेन्योर) हैं.
जेफरी एपस्टीन के नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच कर रही यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट में अमेरिका के अरबपति कारोबारी बिल गेट्स को लेकर ये खुलासा हुआ है. बिल गेट्स 10 जून को अपनी मर्जी से कमेटी के सामने पेश हुए थे.
अमेरिकी न्याय विभाग ने कुछ नए दस्तावेज जारी किए थे, जिसके बाद एपस्टीन के साथ बिल गेट्स के पुराने संबंधों की फिर से जांच शुरू हुई. इसको लेकर कारोबारी बिल गेट्स ने अपनी मर्जी से बयान दर्ज करवाया. जिसमें गेट्स ने कहा कि एपस्टीन को उनके दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर्स के बारे में पूरी जानकारी थी.
बिल गेट्स ने आगे बताया कि एपस्टीन उनके अफेयर्स के बारे में जानने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के बारे में सोच रहा था, पर उसे कभी भी ऐसा मौका नहीं मिल पाया कि वह मेरी पर्सनल लाइफ की जानकारी का फायदा ले पाए.
एपस्टीन के किसी भी जुर्म में शामिल होने से साफ इनकार करते हुए बिल गेट्स ने मेडिकल इंडस्ट्रलिस्ट एलिस जैकब्स नेसेलरॉड के साथ भी अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की पुष्टि की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

