पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दायरे में आने वाले स्कूलों में पका हुआ मिड-डे मील उपलब्ध कराने के लिए ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस’ (ISKCON) को शामिल करने का फैसला किया है. दावा किया जा रहा है कि बंगाल सरकार मिड डे मील के मेन्यू से अंडे हटा सकती है, जिस पर TMC ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. बंगाल में अब मिड डे मील के मेन्यू पर विवाद हो गई है.

वहीं, इन सब खबरों को लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस’ ने सफाई दी है कि अभी कोई आधिकारिक मेन्यू तय नहीं हुआ है और अंडे को लेकर फैल रही खबरें भ्रामक हैं.

पश्चिम बंगाल में मिड-डे मील से अंडे हटाए जाने की आशंका पर सियासत गरमा गई है. डेरेक ओ’ब्रायन ने भाजपा पर बच्चों का पोषण छीनने और शाकाहार थोपने का आरोप लगाया. इस फैसले से राजनीतिक और सांस्कृतिक बहस छिड़ गई है. बंगाल मजबूत मांसाहारी पाक-कला परंपराओं के लिए जाना जाता है.

TMC के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार  (24 जून) को पश्चिम बंगाल में मध्याह्न भोजन में अंडों को शामिल नहीं किए जाने की खबरों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान मछली खाने को लेकर हुए तमाशे के बाद अब स्कूलों के भोजन में भी हस्तक्षेप किया जा रहा है.

राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने हाल ही में बजट पेश करते हुए घोषणा की थी कि कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में मिड डे मील संचालन की जिम्मेदारी ISKCON को दी जाएगी. अब मीडिया कि रिपोर्ट के अनुसार इस्कॉन के प्रस्तावित नए मेन्यू में अंडों की जगह पौधों से प्राप्त प्रोटीन स्रोतों को शामिल किया जा सकता है. इस्कॉन के नए मेन्यू में अंडों की जगह प्रोटीन के शाकाहार स्रोतों को शामिल किया जाएगा.

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक मिड-डे मील से अंडों को पूरी तरह हटाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ISKCON कोलकाता के 1,800 से ज्यादा प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के लगभग 1 लाख छात्रों के लिए मिड-डे मील पकाने और परोसने की तैयारी कर रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m