देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से सभी सीटों के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर की दो विधानसभा सीटों, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम की दो विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट, इन सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ये रिजल्ट कई मायनों में अहम हैं।

Live updates : 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव, वोटों की गिनती जारी

धारापुरम में विजय की पार्टी का जलवा : धारापुरम में 15वें राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार SATHYABAMA.P 9636 वोटों के अंतर से आगे चल रहीं हैं. इस सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं.

मदुरंतकम में भी टीवीके की बढ़त बरकरार : मदुरंतकम सीट पर TVK की K.MARAGATHAM KUMARAVEL 10243 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

नंदीग्राम में भाजपा की हसीरानी रथ आगे : नंदीग्राम में भाजपा की हसीरानी रथ को अबतक 132052 वोट मिले हैं और वह 97522 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान 34530 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

नंदीग्राम की सीट क्यों अहम?

2021 में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। 2026 में भी शुभेंदु ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन भवानीपुर सीट रखने के लिए नंदीग्राम छोड़ दिया। इसलिए उपचुनाव में BJP के लिए इस सीट पर अपना प्रभाव बनाए रखना अहम है।

रेजीनगर में भाजपा की बढ़त बरकरार : रेजीनगर में भाजपा उम्मीदवार शंकर सरकार 37506 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं AJUP के गुलाम नबी आजाद को 23880 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 2893 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पुडुचेरी में NDA कार्यकर्ताओं का जश्न

पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद की जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। NR कांग्रेस के अशोक आनंद को 13358 वोट मिले, कांग्रेस के विनायगम को 4876 वोट मिले। NR कांग्रेस के फाउंडर और CM N R रंगास्वामी के सीट छोड़ने की वजह से यहां उपचुनाव हुए। बीते विधानसभा चुनावों में रंगास्वामी ने मंगलम और थट्टानचावडी दोनों सीटों पर चुनाव जीता था, मंगलम सीट उन्होंने रखी और थट्टानचावडी से इस्तीफा दे दिया।

नगांव सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा आगे

वहीं बात करें असम के नागांव लोकसभा सीट की तो यहां पर BJP के देवाशीष शर्मा 359766 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वह 82988 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल हैं, जिन्हें अभीतक 276778 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शिबमोनी बोरा 66482 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

6 सीटों पर 5,453 लोगों ने NOTA दबाया

4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव में 5,453 लोगों ने NOTA का इस्तेमाल किया। असम में 3976, रेजीनगर में 178, नंदीग्राम में 400, धारापुरम में 452, मदुरंतकम में 222 और पुडुचेरी की थट्टनचावडी में 225 NOTA वोट पड़े।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m