राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी ने सियासी हमला बोला है। कहा-क्या कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं।
मतदाताओं को भ्रमित किया
बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- क्या कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं? मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अपने स्पष्ट निर्णय में कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में आवश्यक जानकारियां और अपना आपराधिक रिकॉर्ड जानबूझकर छिपाकर मतदाताओं को भ्रमित किया है।
10 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-बिल्व पत्र अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार,
संवैधानिक व्यवस्था और न्याय प्रणाली का अपमान
माननीय न्यायालय का यह आदेश तथ्यों और प्रचलित कानूनों के आधार पर दिया गया है। ऐसे में जातिवाद का सहारा लेकर आरोप लगाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था और न्याय प्रणाली का भी अपमान है। जीतू पटवारी जी, क्या आपको देश की संवैधानिक व्यवस्था और न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? माफी मांगने के बजाय चोरी और सीना-जोरी करना कांग्रेस की राजनीतिक मानसिकता को ही उजागर करता है। यही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।

