Bihar News: एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश का बड़ा बयान सामने आया है। गुरु प्रकाश ने कहा कि, ये संवैधानिक प्रक्रिया है। अनुच्छेद 324-325 के अंतर्गत कार्रवाई होती है। देश में पहली बार तो एसआईआर हुआ नहीं, एसआईआर होता आया है।

दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करने का अधिकार

वहीं, सीजेपी नेता अभिजीत दिपके के इस बयान ‘तिरंगा मार्च से पहले मुझे दिल्ली पुलिस अरेस्ट कर सकती है’ पर कहा गुरु प्रकाश ने कहा कि, बॉन्ड आपने क्यों साइन किया था? आपने अंडरटेकिंग क्यों साइन की थी? आपने लिखित में दिया है कि अब आप कोई अव्यवस्था नहीं फैलाएंगे। अगर अव्यवस्था फैलाएंगे, तो निश्चित रूप से दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।

हालांकि अभिजीत दिपके एवं अन्य नेताओं ने अपने बयानों में यह कहा है कि उन्होंने इस प्रकार के कागज या बॉन्ड पर साइन नहीं किया है, जिसमें यह कहा गया हो कि वे आगे किसी भी धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे।

प्रशांत भूषण और नेहा बोरा के बयान पर कही ये बात

वहीं, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि, उनके मंसूबे साफ हो गए हैं। नेहा बोरा कहती हैं कि बांग्लादेश के मॉडल से इंस्पायर्ड हैं। प्रशांत भूषण कहते हैं कि यहां पर रेजीम चेंज करना है। रेजीम चेंज होता है, तो उसका लोकतांत्रिक संवैधानिक तरीका होता है। चुनाव लड़िए, उम्मीदवार उतारिए, मुद्दों को लेकर जाइए, नीतियां और नेतृत्व स्पष्ट करिए।

NDMC ने दो दिनों के लिए बंद किया सेंट्रल पार्क

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा आज 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का ऐलान किया है। इस बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर 2026 को आम जनता के लिए बंद कर दिया है।

NDMC ने अभिजीत दिपके द्वारा 16 अक्टूबर को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों और बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा को देखते हुए लोगों से इस सभा में शामिल न होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- ‘यह भारत है, बांग्लादेश नहीं’, नेहा बोरा के बयान पर भाजपा ने राहुल और प्रियंका को घेरा