कुंदन कुमार, पटना। नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी नेहा बोरा के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने का ढोंग कर रहे हैं। ये वहीं नेहा बोरा हैं, जिन्होंने कहा कि इन्हें बांग्लादेश के जेन जी से इन्हें प्रेरणा मिली है। क्या प्रेरणा मिली है साहब?

भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं राहुल?

नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि, वहां (बांग्लादेश) 1400 लोगों को मारा गया था। वहां की सरकार को गिराया गया था। वहां के हिंदुओं पर हमला हुआ था, आग जनी हुई थी। सरकारी संपत्तियों का विनाश हुआ था। भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत में वैस स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं? यह उनको बताना चाहिए।

नेहा बोरा की वन पीस वाली टी-शर्ट पर उठाया सवाल

नीरज कुमार शर्मा ने आगे कहा कि, नेहा बोरा वन पीस वाली, खोपड़ी वाली टी-शर्ट पहन करके देश की युवाओं को वह क्या संदेश देना चाहती हैं? यहां बांग्लादेश का लोकतंत्र नहीं है, जिसमें आप (राहुल गांधी) इन उपद्रवियों को साथ में लेकर जो चाहेंगे तो उपद्रव करेंगे। यह देश कानून और संविधान के साथ चलेगा। आप पॉलिटिकल रिसिस्टेंस की बात करते हैं साहब। लेकिन आपको लोकतंत्र भरोसा नहीं है क्या? जिनको लोकतंत्र भरोसा नहीं है। वही, इस तरह का काम करने का प्रयास, दुःसाहस करते हैं। लेकिन राहुल गांधी आप ध्यान रखिएगा यह भारत है, बांग्लादेश नहीं है।

जानें क्या है मामला?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ चल रहे आंदोलन का मुख्य चेहरा रहीं आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा को हालही में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया था, जिसमें विपक्षी दल के सभी सांसद भी शामिल थे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट मार्च में भी नेहा बोरा राहुल गांधी के साथ एक वाहन पर नजर आईं। इस बीच नेहा बोरा ने आंदोलन को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर भाजपा राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर हमलावर नजर आ रही है।

दरअसल, हालही में नेहा बोरा ने अपने बयान में कहा कि, बांग्लादेश के आंदोलन ने दुनिया के Gen-Z को रास्ता दिखाया है। बांग्लादेश की लड़ाई लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए थी। भारत का Gen-Z भी लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए लड़ रहा है। नेहा बोरा के इस बयान के बाद से भाजपा राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साध रही है।

चर्चा में नेहा बोरा की लाल रंग वाली टी-शर्ट

नेहा बोरा ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर अंग्रेजी में ‘वन पीस’ लिखा था। इसमें ‘O’ अक्षर को खोखली आंखों वाली खोपड़ी के रूप में दिखाया गया था, जिसके ऊपर पीले और नारंगी रंग की टोपी बनी थी। यह मशहूर समुद्री लुटेरों के झंडे पर बने ‘जॉली रोजर’ का एक अलग रूप था। दरअसल, यह जापानी एनीमे सीरीज ‘वन पीस’ का प्रतीक है, जो 1997 में शुरू हुई थी। इस सीरीज के मुख्य किरदार मंकी डी. लफी और उसके दल ‘स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स’ के झंडे पर भी यही निशान बना है।

ये भी पढ़ें- ये अहंकार नहीं तो क्या है? राम मंदिर पर CM सम्राट के दिए बयान पर भड़के प्रशांत किशोर