मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह आज अयोध्या पहुंचे. दिल्ली से अपने गृह जनपद गोंडा जाते समय वह महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रुके, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर बात की. विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, “तैयारी एकदम बढ़िया चल रही है. कार्यकर्ता से लेकर संगठन तक सब सक्रिय हैं. योगी जी के नेतृत्व में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. पिछली बार से भी बेहतर परिणाम आएंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ” राहुल गांधी मोदी जी को चुनौती दे रहे हैं, आप देखिएगा मोदी जी उनका जवाब देंगे. देश की जनता जानती है कि कौन डिबेट करता है और कौन काम करता है.”
इसे भी पढ़ें : 12 साल में कितने घुसपैठिये बाहर किए? अमित शाह से संजय सिंह ने मांगा जवाब, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
देश की सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सख्त नीतियों और सेना व सुरक्षा बलों के लगातार अपग्रेड होने से देश आज ज्यादा सुरक्षित है. सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार को बड़ी सफलता मिली है.अयोध्या दीपोत्सव की तारीफ करते हुए विधायक ने कहा कि यह योगी सरकार का सबसे बेहतरीन कार्यक्रम है. इससे न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिली है. यह गर्व का क्षण है और सभी को इसे देखना और समर्थन करना चाहिए.

