दिलशाद अहमद, सूरजपुर। भारत इस वर्ष 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर देशभर में देशभक्ति की भावना को जगाने करने के लिए तिरंगा यात्राएं और रैलियां निकाली जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला।

विधायक शंकुतला पोर्ते ने गाया देशभक्ति गीत

यात्रा में शामिल प्रतापपुर से बीजेपी विधायक शंकुतला पोर्ते ने मंच से देशभक्ति गीत ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ गाकर पूरे वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। विधायक ने अपने गीत के माध्यम से देश के वीर जवानों की शहादत को नमन किया। गीत के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा।

वहीं तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अन्य देशभक्ति नारों के साथ पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

देखिये वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H