Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी तबादलों का शोर भले ही थम गया हो, लेकिन राजस्व विभाग की एक ऐसी मिस्टेक सामने आई है जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विभाग ने 924 पटवारियों की जो लिस्ट जारी की, उसमें गलती से डीग-कुम्हेर के बीजेपी विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह का नाम ही छाप दिया। आदेश देखकर ऐसा लग रहा है मानो विधायक का ही ट्रांसफर बालोतरा से डीग कर दिया गया हो।

सरकार ने तबादलों के लिए 10 जुलाई की आखिरी तारीख तय कर रखी थी। सूत्रों की मानें तो काम निपटाने के चक्कर में विभाग में देर रात तक डेटा फीडिंग का काम चल रहा था। जल्दबाजी इतनी थी कि न किसी ने फाइल दोबारा देखी और न ही क्रॉस-चेक किया।
कंप्यूटर में डेटा फीड करते वक्त पटवारी के नाम की जगह गलती से विधायक का नाम टाइप हो गया। और बिना किसी पड़ताल के यह पूरी लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब आलम यह है कि लोग चुटकी ले रहे हैं कि राजस्थान में तो अब पटवारियों के साथ-साथ विधायकों के भी ट्रांसफर होने लगे हैं।
जूली का सरकार पर हमला
इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, सरकारी कलम भी इशारा कर रही है… अब शासन बदलने का वक्त आ गया है।
जूली यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ट्रांसफर तो पटवारी का होना था, पर मंत्री जी ने माननीय विधायक जी का ही तबादला कर दिया। विपक्ष अब इसे सरकार की बड़ी नाकामी और सिस्टम का फेलियर बता रहा है।
विधायक साहब का क्या कहना है?
इस पूरे वाकये पर जब डीग विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल विभाग के बड़े अधिकारी इस गलती को टाइपिंग मिस्टेक बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल
