राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (@OfficeOfDVS) को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया (X) पर एक तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल उपहास उड़ाने से राहुल गांधी को जननेता नहीं माना जा सकता।

‘स्टेज विक्टिम शो’ से नहीं मिलता समाधान

डॉ. बाजपेयी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम एक ‘स्टेज विक्टिम शो’ बनकर रह गया। उन्होंने कहा, “शो की थीम तो आ गई, लेकिन राहुल गांधी कहीं भी समस्याओं का समाधान या रोडमैप पेश नहीं कर सके, जो एक सच्चे जननेता से अपेक्षित होता है।”

कर्नाटक से शिक्षा का समाजवादी मॉडल देने की चुनौती

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल कमियां गिनाने से जनता का विश्वास नहीं मिलता। उन्होंने दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा-“मैंने ₹500 सालाना में मेरिट पर MBBS किया है। आप कर्नाटक जैसे अपने शासित राज्य से शुरुआत कीजिए और मेडिकल फीस को कम करके गरीब बच्चों के लिए फिर से ₹500 कीजिए, ताकि एक गंभीर नेता होने का प्रमाण दिया जा सके।”

20 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिनेत्र और त्रिपुंड से बाबा का मनमोहक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

डॉ. मोहन यादव के फैसले का दिया उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि नेता वही होता है जो समाधान देता है। उन्होंने बताया कि शीर्ष प्रशासनिक आपत्तियों के बावजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में प्रदेश के मेडिकल छात्रों के हित में निर्णय लेकर एक सच्चे जनप्रतिनिधि का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मध्यप्रदेश

MP MORNING NEWS: गांधीसागर में चीता CCB-2 की एंट्री; दत्तात्रेय का Gen-Z संवाद; पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

डॉ. बाजपेयी ने कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल खड़े करते हुए पूछा- कांग्रेस शासनकाल में देश/प्रदेश एक ही AIIMS पर क्यों रुका रहा? दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते इंदौर में IIT या IIM क्यों नहीं आ पाए? हजारों वर्षों से बह रही नर्मदा नदी का जल कांग्रेस शासन में हर घर तक क्यों नहीं पहुंच सका?

‘घावों पर मलहम की जरूरत होती है’

पोस्ट के अंत में डॉ. बाजपेयी ने लिखा कि घावों को कुरेदने से सिर्फ खून निकलता है, जबकि जनता को मलहम और मदद की जरूरत होती है। सच्चा नेता वह है जो 12वीं की बेटियों को कॉलेज जाने के लिए ई-स्कूटी देकर उनकी उम्मीदों को पंख देता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा कि उपहास से आगे बढ़कर उदाहरण बनिए और मैच नहीं, लोगों का मन जीतिए।

मध्यप्रदेश

MP में मानसून की विदाई से पहले बड़ा अलर्ट! 11 दिनों में मचेगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m