वडोदरा: भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वडोदरा से सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही सीजेपी (CJP) पर जोरदार हमला बोला है। वडोदरा में विदेशी मेहमानों के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जनता और युवाओं ने कभी चुना ही नहीं, वे आज सड़कों पर उतरकर खुद को युवाओं की आवाज बताने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को पहले चुनाव जीतकर आना चाहिए।

डॉ. हेमांग जोशी ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले नेता पूरी तरह से हताश और बेताब दिख रहे हैं। उन्होंने जनता से सड़कों पर निकलने की अपील की थी, लेकिन उनका यह दूसरा विरोध प्रदर्शन भी निराशाजनक रूप से असफल साबित हुआ है।

नेताओं द्वारा पुलिस कार्रवाई और हिरासत में लिए जाने के दावों पर सवाल उठाते हुए हेमांग जोशी ने कहा कि सामने आए वीडियो से साफ होता है कि यह सब पहले से तय था। नेताओं ने पहले ही फ्लाइट में गिरफ्तार होने की योजना बना रखी थी और अब खुद को पीड़ित दिखाने का नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब कुछ लोग केवल नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हेमांग जोशी 2024 में वडोदरा से भारी मतों से जीतकर सांसद बने हैं और वर्तमान में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें