मैड संधू मर्डर केस में गुजरात और पंजाब सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में गुजरात के वलसाड से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमू सिंग्गा, फतेह सिंह और अरमान सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें वलसाड के वापी शहर से दबोचा गया।

इससे पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुख्य शार्पशूटर परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया था, जिसके तार गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई अहम जानकारियों के आधार पर गुजरात एटीएस और वलसाड एसओजी ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस की टीम वलसाड पहुंची और तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अमृतसर के लोहरका रोड पर एक कार वॉशिंग सेंटर के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मैड संधू डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय थे और इंस्टाग्राम पर उनके 2.26 लाख फॉलोअर्स थे। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘ओये भोले ओये’ में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की हर कड़ी को तेजी से सुलझाया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें