वडोदरा: शहर में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत रविवार को मुजमहूड़ा स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर से अकोटा अतिथि गृह तक एक विशाल कलश एवं कला शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह, श्रद्धा और अपार भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। पूरे मार्ग में जय माता दी, जय श्रीराम और जय के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा में पारंपरिक ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी, गजराज, ढोल-ताशे और ड्रोन के माध्यम से हुई पुष्पवर्षा मुख्य आकर्षण रहे। इसके अलावा श्रीराम दरबार, श्रीकृष्ण दरबार और दुर्गा माता के दिव्य दरबार की सुसज्जित झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में रामानुजाचार्य गुप्तेश्वर पांडेय, अरविंद बापू, नित्यानंद महाराज तथा इस्कॉन के संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। संतों ने श्रद्धालुओं को सनातन संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के तहत 13 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से अकोटा अतिथि गृह में रामानुजाचार्य गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को भक्ति, सेवा और सांस्कृतिक एकता के सूत्र में जोड़ना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें