कुमार इंदर, जबलपुर। जिले के बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित ‘बाई का बगीचा’ इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने आए उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया है।

विवाद में गई जान, भाई अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, बाई का बगीचा निवासी विशाल सोनकर का आरोपियों के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला कर विशल सोनकर की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के भाई अंकित सोनकर पर भी आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

27 जुलाई महाकाल भस्म आरती: शिव परिवार के साथ बाबा के दिव्य स्वरूप के करें पावन दर्शन

हमले में आरोपी भी हुए घायल

घटना के दौरान हुई हाथापाई में हमला करने वाले आरोपी भी घायल हुए हैं। वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी (ओमती) सोनू कुर्मी ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

MP Weather Alert: स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव! 27 से 30 जुलाई तक रेड अलर्ट, इन शहरों में बरसेगी आफत

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m