शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। भोपाल के JK अस्पताल के ठीक पीछे एक नाले में नवजात का शव मिला है। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा उसकी रूह तक कांप गई। नाले में नवजात का शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी पैली हुई है।

ये भी पढ़ें: ‘सिर में घुसी थी 1 इंच की गोली, लड़की समझती रही साधारण सिरदर्द!’ शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों का चमत्कारी कारनामा

नाले में मिला नवजात का शव

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने अस्पताल के पीछे नाले में एक नवजात के शव को देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना कोलार थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर इस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

अस्पताल के पीछे शव मिलना खड़ा करता है बड़ा ‘संदेह’

यह घटना सिर्फ एक नवजात को फेंकने का मामला नहीं है बल्कि इसके पीछे कई गंभीर संशय छिपे हुए हैं। जिन पर पुलिस को बारीकी से जांच करनी होगी।

पहला सवाल: शव जेके हॉस्पिटल के ठीक पीछे मिला है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह बच्चा इसी अस्पताल में जन्मा था? क्या डिलीवरी के बाद किसी डर से इसे यहां फेंका गया?

दूसरा सवाल: क्या आसपास के किसी इलाके में अवैध रूप से डिलीवरी कराई गई और पहचान छुपाने के लिए नवजात को नाले के हवाले कर दिया गया?

ये भी पढ़ें: NH-43 पर खून से लाल हुई सड़क: दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की मौत, बेटी-दामाद और मासूम घायल

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब अस्पताल के पिछले हिस्से और नाले की तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि रात के अंधेरे या दिन के उजाले में कौन यहां नवजात को फेंक कर भागा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m