प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नाबालिग लड़के की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। नाबालिग की पहचान धनेश ध्रुव के तौर पर हुई है, जो कुरूद का ही रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, धनेश की लाश कुरूद स्थित एक राइस मिल के पास बने करीब 40 फीट गहरे कुएं से बरामद की गई है।

जताई गई ये आशंका
इस मामले में दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ नाबालिग लड़के जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस को आता देख सब इधर उधर भागने लगे और इसी अफरा तफरी में धनेश कुएं में जा गिरा।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जुए पर कार्रवाई जरूर हुई है, लेकिन इस हादसे का जुए से कोई ताल्लुक नहीं है। दोनों के घटनास्थल भी अलग अलग हैं। बहरहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। असल हकीकत क्या है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


