इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। मध्यप्रदेश के इटारसी में रविवार के दिन उस वक्त हड़कंप मच गया जब फिल्म शोले के कैरेक्टर वीरू के तर्ज पर युवक 125 केवी की हाईटेंशन लाइन के टावर पर जा चढ़ा। मामला केसला थाना क्षेत्र के जामुन ढोल गांव का है। युवक प्रेम प्रसंग के चलते मौत की परवाह किए बिना करीब 120 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया।
ये भी पढ़ें: शासकीय कर्मचारी की शाही विदाई: कंधे पर बिठाकर परिसर में घुमाया, रिटायरमेंट पार्टी का वीडियो वायरल
युवक की पहचान कमल धुर्वे के रूप में हुई है। कमल को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और SDERF की टीम ने करीब 5 घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें: नगर पालिका की मनमानी: कचरा डंपिंग यार्ड बना ‘डेथ ज़ोन’, मासूमों की सांसों पर मंडराया संकट
प्रशासनिक अधिकारियों और रेस्क्यू टीम की सूझबूझ से युवक को आखिरकार सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हाईटेंशन लाइन होने के कारण खतरा काफी ज्यादा था, लेकिन टीम के धैर्य ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। नीचे उतारने के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत सुखतवा चिकित्सालय भेजा गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

