BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की नई तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा विभाग के तहत जारी विज्ञापन के अनुसार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में कुल 32,388 पदों के लिए 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यानी की छात्रों को फॉर्म भरने के लिए 1 महीने का समय मिलेगा। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 है।
जानें किस वर्ग के लिए कितने पदों पर भर्ती?
TRE-4 के तहत कक्षा 1 से लकर कक्षा 5 तक के लिए कुल 38,47 पदों पर भर्ती होगी।
कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए 8,563 पदों पर भर्ती होगी।
कक्षा 9 से कक्षा 10 के लिए कुल 3,877 पदों पर भर्ती होना है।
कक्षा 11 और 12 के लिए 16,101 पदों पर भर्ती होगी।
जानें क्यों रद्द हुआ पुराना था विज्ञापन?
गौरतलब है कि इससे पहले बीपीएससी ने 18 अगस्त को ही TRE-4 को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया था, जिसके तहत यह बताया गया था कि अभ्यर्थी टीआरई-4 शिक्षक भर्ती के लिए 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। हालांकि 18 अगस्त से ही एकल परीक्षा समेत कई मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों के छात्रों ने अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन किया था। TRE-4 को लेकर विज्ञापन जारी होने के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी रहा। बाद में सरकार ने छात्रों की एकल परीक्षा की मांग समेत 9 अन्य मांगों को स्वीकार कर लिया। ऐसे में इस अहम बदलाव के चलते बीपीएससी को विज्ञापन में बदलाव करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- ‘ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए’, जमुई घटना पर बोले अनंत सिंह, तेजस्वी के लिए कही ये बात



