कमल वर्मा, ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली के आरोप में GRP (NG) पुलिस पर लगे मारपीट के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के बाद BG और NG में पदस्थ 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं
2 वेंडर से बेरहमी से मारपीट
दरअसल ग्वालियर की R.K.कंपनी की किचन में काम करने वाले वेंडर अमित धाकरे और राघव सिंह ने GRP नैरोगेज(NG) ब्रॉडगेज (BG) में पदस्थ आरक्षकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया कि शनिवार की रात बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में ऑर्डर का खाना सप्लाई करने जा रहे थे। IRCTC का वैध पहचान पत्र होने के बावजूद GRP पुलिस स्टाफ ने उन्हें रोका और उनकी चारों द्वारा बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे उन दोनों के शरीर पर काफी चोटें आई और जयारोग्य अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
मेडिकल कॉलेज में मरीज से बदसलूकी: मोबाइल छीना, की धक्का-मुक्की, घायल तड़पता रहा, स्टाफ करता
वरिष्ठ अधिकारियों का दल स्टेशन पहुंचा और जांच की
घटना की जानकारी ग्वालियर से लेकर भोपाल तक वरिष्ठ अधिकारियों को मिली। वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल आनन फानन में ग्वालियर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में प्रथम दृश्य संदिग्ध पाए जाने पर GRP ब्रॉडगेज (BG) और नैरोगेज (NG) थाना में पदस्थ आरक्षक योगेश जाट, मनोज जाट, आशीष चौरसिया, विकास सोलंकी, नमन कुमार, निहाल सिंह को GRP पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने निलंबित कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

