हेमंत शर्मा, इंदौर। मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में इन दिनों सिर्फ ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की ही चर्चा नहीं है, बल्कि शहर के जायकों का जादू भी विदेशी मेहमानों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 21 देशों से आए प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में शामिल होने से पहले इंदौर की विश्व प्रसिद्ध 56 दुकान का रुख किया, जहां उन्होंने इंदौरी व्यंजनों का जमकर आनंद लिया।
READ MORE: भोपाल में MLA के सरकारी आवास में चोरी: PA का लैपटॉप, नकदी, ATM कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब, CCTV के आधार पर चोरों की तलाश जारी
विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह तैयार है। कृषि और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करने पहुंचे डेलीगेट्स भारतीय संस्कृति और इंदौरी मेहमाननवाजी से भी रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में जब मेहमान 56 दुकान पहुंचे तो सबसे पहले उनकी पसंद बना इंदौर का मशहूर पोहा। कई विदेशी प्रतिनिधियों ने पोहे का स्वाद चखा और उसकी जमकर तारीफ की।
READ MORE: STF के शिकंजे में नशीले कफ सिरप का मास्टरमाइंड: 30 हजार का इनामी अर्जुन मालवीय गिरफ्तार, डमी दुकान के जरिए करता था अवैध कारोबार
56 दुकान इन दिनों किसी अंतरराष्ट्रीय फूड डेस्टिनेशन से कम नजर नहीं आ रही है। यहां विदेशी मेहमानों ने पोहे के साथ इंदौरी स्नैक्स और स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद लिया। खास बात यह रही कि रूस से आए प्रतिनिधिमंडल ने भोजन के अंत में साबूदाना खिचड़ी की मांग की और उसका स्वाद लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। 56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया कि विदेशी मेहमान इंदौर के स्वाद और यहां की आतिथ्य परंपरा से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश डेलीगेट्स ने सबसे पहले पोहा मंगाया और इंदौरी खानपान के बारे में जानकारी भी ली।
READ MORE: दुष्कर्म पीड़िता की इच्छा का सम्मान: हाई कोर्ट से मिली मां बनने की अनुमति, बच्चे के पालन-पोषण का खर्च उठाएगी सरकार
गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री भी कई मौकों पर इंदौर के पोहे और यहां की खाद्य संस्कृति की तारीफ कर चुके हैं। अब ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के बहाने इंदौर का स्वाद एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। सम्मेलन के पहले ही दिन 56 दुकान पर विदेशी मेहमानों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि इंदौर सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि स्वाद के मामले में भी दुनिया का दिल जीतने का दम रखता है।

