प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस साल दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात है। दोनों ने भारत-रूस के बीच राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कौशल आधारित श्रम आवाजाही और लोगों के बीच संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर भारत-रूस सहयोग को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया। खास तौर पर भारत की 2026 की अध्यक्षता में ब्रिक्स के भीतर सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। इनमें पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र के संघर्ष शामिल रहे। इन संघर्षों का समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कहा कि संघर्षों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि भारत शांति के प्रयासों में मदद के लिए तैयार है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भी इसमें मजबूती बनी हुई है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से तय की जाएगी।

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी के साथ कई देशों के दिग्गज

भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित 11 सदस्य देशों के प्रमुख नेता, मंत्री और दिग्गज उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी मौजूद रहे। दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के नेताओं, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अध्यक्षों और ब्रिक्स महिला बिजनेस अलायंस की अध्यक्षों के साथ समूह तस्वीर खिंचवाई।

13 सितंबर तक चलेगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

दिल्ली में इन दिनों 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छाया हुआ है. आज से 13 सितंबर तक राजधानी में कड़ी सुरक्षा और भारी ट्रैफिक बदलाव लागू हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए और तीन दिन के दौरे पर हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद पहली बार भारत आ रहे हैं. समिट का आयोजन भारत मंडपम में 13 और 14 सितंबर को होगा, जबकि आज स्कूलों में छुट्टी है.

सुरक्षा के लिए करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि शहर पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन वीवीआईपी काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ देर के लिए रास्ते रोके जा सकते हैं.

पुतिन ने मोदी को रूस आने का न्योता दिया

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वीकार कर लिया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की आपसी सहमति से राजनयिक बातचीत के जरिए तय की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m