अतीश दिपंकर, भागलपुर। बिहार के भागलुपर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल बंद होने के कारण अब लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच शादी-विवाह का मौसम भी लोगों के लिए नई परेशानी लेकर आया है। इस संकट ने न केवल रोजमर्रा के यात्रियों, बल्कि शादी-विवाह वाले परिवारों के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
नाव के सहारे शुरू हुई नई जिंदगी
शादी-विवाह के इस मौसम में भागलपुर के गंगा घाटों पर इन दिनों एक अनोखा और विचलित करने वाला नजारा देखने को मिल रहा है। विदाई के लिए सजी-धजी कारों की जगह अब नवविवाहित जोड़े नाव से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए रहे हैं।
सामने आए वीडियो में गंगा घाट पर जहां दूल्हा एक हाथ में दुल्हन की विदाई का सामान संभाले हुए नजर आ रहा है, तो दूसरे हाथ से अपनी नवविवाहिता पत्नी का हाथ पकड़कर नाव पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दुल्हन भी भारी सामान और रिश्तेदारों के बीच सावधानी से नाव में सवार होती नजर आ रही है। यह स्थिति न केवल कष्टदायक है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक बनी हुई है, जो सफर कभी चंद मिनटों का था, वह अब घंटों की मशक्कत और जोखिम भरी जलयात्रा में बदल गया है।
हादसे का बना रहता है डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि, विक्रमशिला सेतु के टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के यात्रियों के साथ-साथ शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवारों को हो रही है। बावजूद इसके लोग हर मुश्किल को पार कर अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि कई बार नावों पर क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण हादसे का डर भी बना रहता है, लेकिन मजबूरी में लोग यह खतरा मोल ले रहे हैं।
फिलहाल, गंगा घाट पर नाव से हो रही दूल्हा-दुल्हन की विदाई का यह दृश्य पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा कर प्रशासन से सेतु की जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: सड़क किनारे नाबालिग युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

