हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हा बदल जाने का आरोप लगाते हुए विवाह से इंकार किया तो विवाह का मंडप जंग का मैदान बन गया। बाराती व घराती भिड़ गए। पुलिस पहुंची.. दूल्हे सहित 10 लोगो पर धोखा देने, मारपीट व अन्य संगीन धाराओं में FIR हुई।

लाक़ात के बाद शादी की बात बन गई

युवती प्रिया वाजपेई की मुलाक़ात इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के राहुल मिश्रा से हुई थी। राहुल ने खुद को आर्मी में तैनात बताया था। बात आगे बढ़ी.. मुलाक़ात के बाद शादी की बात बन गई। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब दूल्हे राहुल की जगह देवेंद्र परमार मय बारत आया। दुल्हन ने नए युवक को देखा.. तो शादी से इंकार कर दिया। बात मारपीट तक जा पहुंची। अब दूल्हा देवेंद्र परमार व उसके दोस्त- बाराती मंगलदीन, राम अवतार,मुकेश, मुलायम यादव, मौहम्मद शरीफ अरेस्ट है।

READ MORE: सड़क पर जिंदगी का आखिरी सफर, तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

असली दूल्हा राहुल कहां है?

वहीं दूल्हा देवेंद्र ने बताया कि उसकी ही बात प्रिया से होती थी, लेकिन अब वह पता नहीं ऐसा क्यों कर रही है। प्रिया के पिता अभय वाजपेई और मां चंद्रकांति का निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। सुलगता सवाल यह है कि वो कौन व्यक्ति था जो दुल्हन से मुलाकात करने आता रहा। नए युवक को शादी की डेट व युवती का मोबाइल नंबर कैसे मिला? असली दूल्हा राहुल कहां है? इन सब सवालों का जवाब पुलिस ढूंढ रहीं है।