Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भाई ने अपने जीजा की हत्या कर उसके शव को जमीन में गाड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज था, जिसके बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के खुरशेदा गांव की है।
सुनील शिल्पी ने किया था प्रेम-विवाह
मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार ने साल 2025 में केसरिया की रहने वाली शिल्पी कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। सुनील और शिल्पी दोनों अलग-अलग जाति के थे। बहन द्वारा अंतर्जातीय करने से उसका भाई सुमंत नाराज था। वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहा था, जिसे लेकर परिवार में भी अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।
अचानक लापता हो गया सुनील कुमार
इस बीच बीते 17 अप्रैल को सुमंत कुमार ने अपने जीजा सुनील कुमार को फोन कर अपने घर बुलाया। हालांकि जब सुनील कुमार अपने घर से स्कूटी से ससुराल के लिए निकले, लेकिन ना तो वह ससुराल पहुंचे और ना ही वह वापस लौटकर घर पहुंच पाए। सुनील के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया।
पत्नी ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला
काफी खोजबीन के बाद जब लापता सुनील कुमार का कुछ पता नहीं चला तो उसकी पत्नी शिल्पीने साहेबगंज थाने में अपने पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद जांच में जुटी पुलिस को सुनील की स्कूटी मोतिहारी जिले के बिजधरी थाना क्षेत्र में एक नहर के पास लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस यह मामला और गंभीर हो गया।
पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाते हुए सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को खंगाला, तो उसपर आखिरी कॉल उसके साले यानी सुमंत कुमार का था। इसके बाद पुलिस ने सुमंत को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ उससे पूछताछ की। इस दौरान वह टूट गया और अपने जीजा सुनील के हत्या की बात को कबूल की।
हत्या कर शव को जमीन में दफनाया
सुमंत ने बताया कि, बहन के दूसरी जाति में शादी करने से वह नाराज और गुस्से में था। इसके चलते ही उसने अपने बहनोई (सुनील कुमार) की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने सुनील के शव को जमीन के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बधना चौड़ इलाके से जमीन की खुदाई कर सुनील का शव बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना को लेकर राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में परिवार का कोई अन्य सदस्य शामिल था या नहीं। वहीं, शिल्पी कुमारी का कहना है कि उसे पहले सी इस बात की आशंका थी कि उसके पति के गायब होने के पीछे उसके भाई का हाथ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को बड़ी राहत, 30 साल पुराने हत्या केस में कोर्ट ने किया बरी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

