Suraj Bhan Singh News: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को 30 साल पुराने हत्या के एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सूरजभान सिंह को बेगूसराय के बहुचर्चित 1996 के हत्या मामले में बरी कर दिया है। बता दें कि एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में उन्हें बरी किया है। इस मामले में सूरजभान सिंह के अलावा आरोपी अजीत सिंह को भी राहत मिली है।
जानें क्या था पूरा मामला?
दरअसल यह पूरा मामला 29 जुलाई 1996 का है, जब बरौनी थाना क्षेत्र के बीहट गांव निवासी रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता की ओर से बरौनी थाने में FIR दर्ज कराई थी, हालांकि शुरुआती एफआईआर में सूरजभान सिंह का नाम शामिल नहीं था, लेकिन बाद में जांच के दौरान रंजीत कुमार की हत्या मामले में उनका नाम भी जोड़ा गया था।
अपने बयान से मुकरे गवाह
दरअसल कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 7 गवाह पानो देवी, रामेश्वर भगत, लुसिया देवी, नवल किशोर सिंह, फुलेना सिंह, गणेश सिंह और डॉ. प्रेमचंद कुमार पेश किए गए थे। हालांकि पेशी के दौरान ये सभी गवाह अपने बयान से मुकर गए, जिसके बाद कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर सूरजभान सिंह और मामले में अन्य आरोपियों को बरी करने का फैसला दिया।
पत्नी वीणा देवी ने मोकामा से लड़ा था चुनाव
बता दें कि सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने बीते बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद से मोकामा सीट पर जदयू के अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अनंत सिंह के सामने चुनाव लड़ रही वीणा देवी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अनंत सिंह को जहां 91416 वोट मिले तो वहीं, वीणा देवी को 63210 वोट मिले। इस तरह वह वीणा देवी को 28,206 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- ‘पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूरी’, वोटिंग के दौरान बमबाजी पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

