बलिया। बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने रेवती में भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। अयोध्या में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान और कथित राम मंदिर चंदा घोटाले के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए आरोप लगाया कि भगवान राम की आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कथित आरोपियों को बचाने का प्रयास

जयप्रकाश अंचल ने कहा कि जो लोग स्वयं को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त बताते हैं, वही राम के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि राम मंदिर के चढ़ावे या चंदे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी कथित आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE: हनुमानगढ़ी पर सियासत तेज, अखिलेश बोले- महापाप का करें प्रायश्चित, मांगें क्षमा

मंदिरों के चंदे में हुई अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी अंचल ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि 2017 से पहले “जय श्रीराम” बोलने वालों पर लाठी और गोली चलती थी। इस पर सपा विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसी आस्था पर नहीं, बल्कि कानून और संविधान की रक्षा के लिए कार्रवाई की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार राम के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि कथित तौर पर मंदिरों के चंदे में हुई अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हो रही।

READ MORE: बेटियों को समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना होगा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सपा विधायक ने दावा किया कि भाजपा के लोगों पर कई मंदिरों के चंदे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं और धीरे-धीरे इन मामलों की परतें खुल रही हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग राम के नाम पर अपना चरित्र पवित्र बताते थे, वही राम के नाम पर चंदा लूटकर अपना घर बनाते थे। समाजवादी पार्टी ने कभी चंदा चोरी नहीं की।