शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक यात्री बस ने स्कूटी चालक और बच्चे को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में दोनों को सिर्फ चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पढ़िए पूरी खबर

यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में पचपेड़ी नाका से संतोषी नगर जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर की जा रही थी। इसी दौरान उसने स्कूटी सवार गौतम पठानी और 3 साल के मासूम को टक्कर मार दी।

घटना का सीसीटीवी आया सामने

इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस जाती है और दूर तक घसीटती है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और गौतम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m