कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ एफआईआर मामले में अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। नेहा पच्चीसिया की ओर से कटनी जिला अदालत और हाईकोर्ट में दी गई जानकारी में अंतर है।

दरअसल, FIR कटवाने नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। CSP नेहा पच्चीसिया पर क्रिमिनल क्रॉसप्रेंसी, धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग की FIR दर्ज हुई है। नेहा पच्चीसिया समेत चार लोगों पर कुठला थाने में केस दर्ज किया गया है। हत्या के आरोपी को बरी करने के एवज में 1 करोड़ की जमीन 18 लाख रुपए में अपने नाम करवाने का आरोप है। हत्या के आरोपी से सौदा कर उसकी करोड़ो की जमीन अपने परिचितों के नाम कराने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें! संपत्ति कुर्क और फरार घोषित करने कोर्ट पहुंचा आवेदन

ट्रांसपोर्टर से भी 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। नेहा पच्चीसिया पर और भी कई दर्ज मामले है। नेहा पच्चीसिया का आफिस सील कर उसे DIG ऑफिस में अटैच किया गया है। FIR के बाद से नेहा पच्चीसिया फरार चल रही है। कटनी जिला अदालत में भी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ केस है। आपको बता दें कि कटनी जिला न्यायालय में फरियादी आकाश लोधी के वकील अवनीश तिवारी ने एक आवेदन प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ संपत्ति कुर्क करने और फरार घोषित करने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m