हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने धार रोड स्थित एक कुल्फी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। यह फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी और यहां बेहद गंदे हालात में कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट तैयार किए जा रहे थे।
गंदगी में बन रही थी कुल्फी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जो देखा, वह चौंकाने वाला था। कर्मचारी बिना ग्लव्स और एप्रोन के काम करते मिले, जबकि कुल्फी के सांचे सीधे फर्श पर रखे हुए थे। साफ-सफाई के नाम पर भारी लापरवाही सामने आई, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था।
8 सैंपल जांच के लिए भेजे
कार्रवाई के दौरान कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट के 8 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद और सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
फैक्ट्री तुरंत बंद
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही सख्ती दिखाते हुए फैक्ट्री का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिना लाइसेंस और ऐसे अस्वच्छ माहौल में खाद्य पदार्थ बनाना गंभीर उल्लंघन है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहरभर में अभियान तेज
बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों में शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 29 खाद्य नमूने लिए गए हैं। विभाग का यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है। इंदौर में इस तरह की लापरवाही एक बार फिर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, हालांकि विभाग का दावा है कि मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

