CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 21 जून से 27 जून 2026 के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है. आज वो दिन भी आ गया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त आज CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 फेज 2 को जारी कर सकता है. उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

मई 2026 के बीच आयोजित हुई CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा में शामिल हुए 6.8 लाख से अधिक छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. CBSE आज कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है.

CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी हो सकता है जारी! खत्म होने वाला

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. Digi Locker, UMANG ऐप और SMS के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

सीबीएसई स्कोरकार्ड में थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों का अलग-अलग विवरण दिया जाएगा। इससे छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि उन्होंने किस भाग में बेहतर प्रदर्शन किया है.

cbse class 10 second board result 2026 to be released soon check how to  download scorecard जल्द आएगा CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, 6.8 लाख  छात्रों का इंतजार होगा खत्म; ऐसे

CBSE ने स्पष्ट किया है कि दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों में से बेहतर अंक को अंतिम परिणाम माना जाएगा। यदि किसी छात्र ने दूसरी परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो वही अंक उसके अंतिम रिजल्ट में दर्ज किए जाएंगे.

CBSE द्वारा आयोजित पहले चरण की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी दर्ज किया गया था. इस परीक्षा में छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m