केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणामों जारी करने के बाद शुरू हुई रीचेकिंग और रिवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) की प्रक्रिया अब विवादों के घेरे में आ गई है। परीक्षा मे प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि रिवैल्यूएशन विंडो अभी भी नहीं खुल पाई है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. बोर्ड ने कॉपियों के री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. 

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले OSM सिस्टम से कॉपी चेकिंग और फिर पोर्टल की दिक्कत ने छात्रों और अभिभावकों को परेशान कर दिया.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बोर्ड ने आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं. CBSE की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि आवेदन करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था.कई स्टूडेंट्स ने पोर्टल क्रैश समेत तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की थी. हालांकि, बोर्ड ने बयान में कहा था कि पोर्टल ठीक से काम कर रहा है लेकिन फिर आवेदन की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है.

CBSE ने 12वीं बोर्ड की कॉपियों के री-इवैल्यूशन और स्कैन कॉपियों की प्राप्ति के लिए 19 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और 22 मई तक छात्र आवेदन कर सकते थे लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई कि बोर्ड ने कॉपियों के री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. बोर्ड ने री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन करने की तारीख में बदलाव किया है. अब री-इवैल्यूशन के लिए 23 मई तक आवेदन किया जा सकता है.

सीबीएसई की ओर से जारी पहले शेड्यूल में री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स 26 मई से 29 मई के बीच दोबारा चेक की हुई कॉपियों को देख सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने बड़े बदलाव भी किए हैं. अगर स्टूडेंट अपनी कॉपियां देखना चाहते हैं, तो वे 700 रुपये के बजाय 100 रुपये का शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं. 

आपको बताते चले कि सीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार रिवैल्यूएशन (CBSE Revaluation) की विंडो 19 मई को ही खुल गई थी। लेकिन विंडो खुलने के बाद से ही छात्र टेक्निकल दिक्कतों का सामना कर रहे थे. बीच में कई बार ऐसा हुआ कि ‘Click to Apply’ का ऑप्शन आया और फिर हटा दिया गया। इससे छात्रों कि चिंता और बढ़ गई थी, पर अब तारीख बढ़ने के कारण छात्रों ने राहत की सांस ली है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m