CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले 99 फीसदी से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर चुका है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 30 जून से शुरू कर दी है. कंपार्टमेंट एग्जाम अब 15 की बजाय 28 जुलाई को होगा. इस बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स परेशान हैं.
12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. बोर्ड ने संबंधित स्कूलों के पात्र छात्रों को लिस्ट ऑफ कैंडिडेट ऑनलाइन जमा करने के निर्देश भी जारी किए हैं.
लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) की प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से पूरी की जाएगी. सभी संबद्ध स्कूलों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ‘परीक्षा संगम’ (Pariksha Sangam) पोर्टल के जरिए पात्र छात्रों का विवरण ऑनलाइन जमा करना होगा.
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का परिणाम कंपार्टमेंट आया है, उनका नाम हर हाल में लिस्ट में शामिल किया जाए. भले ही स्कूल उनसे कांटेक्ट न कर पाए हो.

15 जुलाई को सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम प्रस्तावित था. अब 15 की बजाय 28 जुलाई को होगा. सीबीएसई ने आवेदन पोर्टल शुरू कर दिया है. कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.
CBSE ने साफ किया है कि रेगुलर छात्र सीधे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते. जिन छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें उसी स्कूल से संपर्क करना होगा, जहां से उन्होंने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 दी थी.
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी छात्र का नाम एलओसी में शामिल नहीं है, तो बाद में उसे परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

