Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 अक्टूबर 2026) की खबरों में INS विक्रांत पर राफेल-M की पहली लैंडिंग सफल; पीएम मोदी बोले- अंतिम सांस तक देश सेवा में जुटा रहूंगा; कई देशों में इमरजेंसी अलर्ट! ट्रम्प बोले- तीसरा विश्व युद्ध नजदीक है; 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी देशभर में गणना प्रमुख रहा.

1. INS विक्रांत पर राफेल-M की पहली लैंडिंग सफल
भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में 29 अक्टूबर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। फ्रांस के राफेल मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमान ने स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर पहली ही कोशिश में सफल लैंडिंग की. इस महत्वपूर्ण ट्रायल को फ्रांसीसी नौसेना के पायलटों ने अंजाम दिया. यह परीक्षण भारत में राफेल-M विमानों को ऑपरेशनल बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

2. पीएम मोदी बोले- अंतिम सांस तक देश सेवा में जुटा रहूंगा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर की गई ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक भारत के लोगों की सेवा करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया.

3. कई देशों में इमरजेंसी अलर्ट! ट्रम्प बोले- तीसरा विश्व युद्ध नजदीक है
दुनिया के कई विकसित देश अपने नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दे रहे हैं. अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, फ्रांस, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे समेत कई देशों ने संकट के समय काम आने वाली जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक घर में रखने पर जोर दिया है। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि तीसरा विश्व युद्ध नजदीक है.

4. 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी देशभर में गणना
भारत में जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना कराई जाएगी.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
सरकारी स्कूल की किताबों से ‘अब्बा-अम्मी’ शब्द हटेंगे: सरकारी स्कूल की किताबों से ‘अब्बा-अम्मी’ और ‘पानी’ शब्द हटने जा रहा है. वहीं मुगल-कम्युनिष्ट इतिहास के बारे में भी बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे. दरअसल पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने बंगाल के सरकारी स्कूलों के सेलेब्स में बड़ा बदलाव करने जा रही है.
Supreme Court- रिश्ता टूटने के बाद सहमति से बने संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और सहमति से बने शारीरिक संबंधों को लेकर अहम टिप्पणी की है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि दो बालिगों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध केवल रिश्ता टूटने के आधार पर रेप नहीं माने जा सकते.
‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, राहुल गांधी का बड़ा आरोप: दिल्ली में रामलीला ग्राउंड पर होने वाली विपक्ष की रैली से पहले राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को रोका जाए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

