1993 बैच के रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर राहुल नवीन का केंद्र सरकार ने ED के डायरेक्टर के रूप में कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है. IRS राहुल नवीन को अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन में लंबा अनुभव है. राहुल नवीन के कार्यकाल में ED ने बैंक फ्रॉड, निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड, अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की है.
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 13 अगस्त 2026 से आगे बढ़ाकर 13 अगस्त 2027 तक करने की मंजूरी दी है.
ED निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. आयकर विभाग में उन्होंने 30 साल से ज्यादा समय तक काम किया है. उन्हें खास तौर पर इंटरनेशनल टैक्सेशन और सीमा पार होने वाले वित्तीय लेनदेन का विशेषज्ञ माना जाता है.
सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी यह एक्सटेंशन सुपरएनुएशन की तारीख के बाद भी सेवा जारी रखने को कवर करता है. राहुल नवीन को पहली बार सेवा विस्तार दिया गया है.
कैबिनेट की नियुक्ति समिति की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि 13 अगस्त 2026 से आगे एक साल के लिए बढ़ाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक, इनमें से जो पहले हो, तब तक लागू रहेगा.
राहुल नवीन ने IIT कानपुर से B. Tech और M. Tech किया है, जबकि Swinburne University of Technology, Melbourne से MBA की डिग्री हासिल की है.
उनके करियर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन और सीमा-पार वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों में रहा है. 2004 से 2008 के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल टैक्सेशन डायरेक्टोरेट, मुंबई में काम किया.
केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक, किसी अधिकारी को दो साल के कार्यकाल के लिए ईडी (ED) डायरेक्टर नियुक्त किया जा सकता है, जिसके बाद तीन बार एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है. राहुल नवीन को 15 सितंबर, 2023 को ईडी चीफ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था. उन्हें 14 अगस्त, 2024 को फुल-टाइम ED डायरेक्टर नियुक्त किया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


