Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 अगस्त 2026) की खबरों में ममता बनर्जी पर हमला; पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से की मुलाकात; इजराइल ने ट्रंप के गाजा पीस प्लान को ठुकराया; झारखंड JPSC परीक्षा समेत 3 परीक्षाएं रद्द होंगी प्रमुख रहा।

1. ममता बनर्जी पर हमला

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिला पर भीड़ ने हमला कर दिया. दरअसल, पूर्व सीएम का काफिला एक मृत तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर जा रहा था. तभी गुस्साई भीड़ ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते तथा चप्पलें बरसाईं. आक्रोशित भीड़ ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गुस्साई भीड़ ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने दिए.

पढ़े पूरी खबर……

2. पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त को मुलाकात की। पीएम आवास पर आयोजित इस मुलाकात में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले सभी भारतीय मेडलिस्ट मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की।

पढ़े पूरी खबर……

3. इजराइल ने ट्रंप के गाजा प्लान को ठुकराया

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्ध खत्म करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है। नेतन्याहू ने स्पष्ट कहा है कि जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, तब तक गाजा या वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना नहीं होगी। साथ ही उन्होंने हमास के पूरी तरह हथियार डालने तक गाजा से इजरायली सेना की वापसी से भी इनकार किया है।

पढ़े पूरी खबर……

4. झारखंड JPSC परीक्षा समेत 3 परीक्षाएं रद्द होंगी

जेपीएससी-जेएसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर 16 दिन से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की जीत हुई है। सूत्रों के मुताबिक तीसरे दौर की बातचीत के दौरान झारखंड के हेमंत सरकार (Hemant Government) ने 14वीं JPSC परीक्षा समेत 3 परीक्षाएं रद्द करेने की मांग मान ली है। साथ ही TDPL के वित्तीय लेनदेन की जांच ईडी (ED) से करवाने का भी भरोसा दिया है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

RG Kar Hospital Case की दो साल बाद फिर खुलेगी जांचः पश्चिम बंगाल के चर्चित आरजी कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में करीब दो साल बाद एक बार फिर जांच शुरू करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार, 9 अगस्त 2026 को मामले की दोबारा जांच के आदेश जारी किए। सरकार का कहना है कि इस मामले में कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं और पुलिस की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठते रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाने पर छात्रों ने जताई आपत्तिः हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में आगामी कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यूनिवर्सिटी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को समारोह में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया है। हालांकि, 2026 बैच के पास आउट होने वाले छात्रों के एक समूह ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। (पूरी खबर पढ़े)

BRICS समिट से पहले भारत का चीन को जवाबः अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत ने एक और बड़ा कदम उठाया है। चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच सर्वे ऑफ इंडिया ने अपने अपडेटेड मैप में राज्य की 27 जगहों के स्टैंडर्ड नाम और पहचान तय की है। इनमें चार अहम पहाड़ी दर्रे, एक ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियल झील और एक स्मारक शामिल हैं। बता दें कि, सितंबर में नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की संभावना है, इसलिए इस कदम का कूटनीतिक महत्व बढ़ जाता है। (पूरी खबर पढ़े)

ईरान ने मोजतबा खामेनेई का वीडियो जारी कियाः ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर ‘गंभीर हालत’ और ‘मौत के करीब’ जैसी खबरों के बीच अब अचानक एक वीडियो सामने आया है. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच ईरान की एक समाचार एजेंसी वीडियो जारी किया है. हाल ही में इजराइली मीडिया ने दावा किया था कि मुज्तबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m