ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर ‘गंभीर हालत’ और ‘मौत के करीब’ जैसी खबरों के बीच अब अचानक एक वीडियो सामने आया है. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच ईरान की एक समाचार एजेंसी वीडियो जारी किया है. हाल ही में इजराइली मीडिया ने दावा किया था कि मुज्तबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद मुजतबा ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे. लेकिन तब से वह सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे.
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत की खबरें बहुत जोरों से उड़ रही थीं. वह अपने पिता के जनाजे में भी नहीं शामिल हुए थे. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पहली बार नजर आए हैं. ईरान की न्यूज एजेंसी ने शनिवार, 8 अगस्त 2026 को उनका एक बिना तारीख वाला वीडियो जारी किया है.
वीडियो में मुज्तबा खामेनेई दिखाई दे रहे हैं और लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पूरे मामले में एक पेंच अभी भी बना हुआ है. मेहर न्यूज एजेंसी ने यह साफ नहीं किया है कि वीडियो कब का है. लेकिन वीडियो में न तारीख है, न लोकेशन और चेहरा भी पूरा नहीं दिख रहा.
वीडियो में दिख रहा है कि वह अन्य शिया धर्मगुरुओं के साथ बैठे हैं. वह किसी कमरे में हैं और उनके सामने एक कांच के कप में चाय रखी है.
शुक्रवार को इजरायली मीडिया की कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है. इससे पहले जेरूसलम पोस्ट ने भी बताया था कि ईरान के नेतृत्व के बीच खामेनेई की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


