पश्चिमी मैसूरु के हिंकल इलाके में शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल में प्रोडक्ट प्रमोटर के तौर पर काम करने वाली 45 साल की महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घर से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने सुपरमार्केट की नई सुपरवाइजर डॉली पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाई थीं. सुसाइड नोट में डॉली नाम की एक सुपरवाइजर का नाम लिया और आरोप लगाया कि उसके साथ किए जा रहे व्यवहार और उत्पीड़न ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया.

मैसूर में 45 वर्षीय नागेश्वरी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में महिला मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

 कर्नाटक के मैसूर के पश्चिम इलाके में काम के तनाव और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर के रख दिया है. उसने अपने मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें नागेश्वरी ने आरोप लगाया था कि हिंकल के पास जिस सुपरमार्केट में वे कई सालों से काम कर रही थीं, वहां उन्हें परेशान किया जाता था.

मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें बेंगलुरु से काम संभालने वाली अपनी महिला मैनेजर डॉली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के सुसाइड नोट के अनुसार सुपरवाइज़र ने उनकी साप्ताहिक छुट्टी रोक दी और उन पर ऐसी गलतियां मानने का दबाव डाला जो उन्होंने नहीं की थीं.

नागेश्वरी ने सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया कि बीमारी की वजह से दो-तीन दिन काम पर न आने के बाद उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया. और इस वजह से परेशान होकर वह अपनी जान दे रही हैं. शुक्रवार को उन्होंने घर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने मार्केटिंग एजेंसी के मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m