होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान-अमेरिका के बीच अभी खत्म नहीं हुआ है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल व गैस की आपूर्ति सुचारू करने और सुरक्षित रास्ता बनाने पर नरमी दिखाई है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के मामले में अमेरिका अभी बातचीत और कार्रवाई के बीच है और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अमेरिका केवल ईरान के बयानों पर भरोसा नहीं करेगा, बल्कि उसके कदमों को देखकर स्थिति का आकलन करेगा.

वहीं, ईरान ने स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए कई शर्तें रख दी हैं. ईरान ने साफ किया है कि जब तक अमेरिका अपना रवैया नहीं बदलता, रास्ता नहीं खुलेगा.

ईरान-अमेरिका के बीच मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत का दौर जारी है. जेडी वेंस ने बताया कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य इस क्षेत्र से तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है. ताकि वैश्विक और अमेरिकी बाजार में ऊर्जा की कीमतें कम रखी जा सकें. 

एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका बेहतर नतीजा हासिल करने के लिए कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य समेत कई तरह के उपायों का इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अमेरिका केवल ईरान के बयानों पर भरोसा नहीं करेगा, बल्कि उसके कदमों को देखकर स्थिति का आकलन करेगा.

वहीं ईरान ने युद्ध विराम और अमेरिका दोबारा कभी ईरान को धमकी न दे जैसी शर्तें रखी है. ईरान ने कहा है कि उसके और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के खिलाफ जारी युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त किया जाए.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात नियंत्रण को लेकर बनी समझ का मतलब इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पूरी तरह खोलना नहीं है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m