बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने सुरक्षा की गारंटी मिलने पर देश लौटने और हत्या के आरोपों का सामना करने की इच्छा जताई है. 39 वर्षीय ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग से सांसद रहे थे. वह दो साल के निर्वासन को खत्म करके अपने देश लौटने और वहां मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना अब भी उनका टारगेट है.
बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर और बेदखल प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी शाकिब अल हसन वापस अपने देश लौटना चाहते हैं.
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने यह भी कहा कि वह तुरंत देश लौटना चाहते हैं. हालांकि अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो वह दिसंबर में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ लौटने की कोशिश करेंगे. 39 वर्षीय शाकिब ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑलराउंडर शाकिब ने कहा कि अगर सरकार मुझे क्लियरेंस देती है और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करती है तो मैं खुशी-खुशी वापस आऊंगा.
अगस्त 2024 में एक छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से शाकिब अमेरिका में रह रहे हैं. फिलहाल वह श्रीलंका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं.
शाकिब का मामला शेख हसीना के पतन के बाद की बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल का हिस्सा है, जिसमें उनके दर्जनों सहयोगियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. अगस्त 2024 में हसीना की सरकार गिर गई थी. उनके करीबियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए. शाकिब भी इन मामलों में फंस गए और तब से अमेरिका में रह रहे हैं.
शाकिब ने बताया कि फिलहाल उनके खिलाफ दो मामले सक्रिय हैं. पहला छात्र आंदोलन के दौरान एक प्रदर्शनकारी की कथित हत्या से जुड़ा है, जबकि दूसरा भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार का मामला है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


