जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की मुंबई यात्रा ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. बिहार के बांकीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने गुरुवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से मुलाकात की. सबसे बड़ी चर्चा का विषय यह है कि तीन महीने में उनकी दूसरी मुलाकात है. सबसे बड़ी खास बात यह है कि BJP को हराने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर की यह मुलाकात है.
NCP प्रमुख सुनेत्रा पवार और सांसद पार्थ पवार से प्रशांत किशोर की मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. हालांकि BJP ने इस मुलाकात पर नाराजगी जाहिर की है.
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर बुधवार रात मुंबई पहुंचे. गुरुवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ करीब छह घंटे तक बंद कमरे में लंबी बैठक की. इस पर दोनों पक्षों ने आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है.
प्रशांत किशोर की तीन महीनों में उनसे यह दूसरी मुलाकात है. प्रशांत किशोर ने दक्षिण मुंबई में पवार के सरकारी आवास ‘देवगिरी’ पर उनसे मुलाकात की. अब सवाल यह उठने लगा है कि क्या NCP प्रशांत किशोर को राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका दे सकती है.

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के साथ बदलते समीकरण, शरद पवार गुट की गतिविधियां और आगामी जिला परिषद तथा पंचायत चुनावों को देखते हुए एनसीपी अपनी राजनीतिक दिशा को लेकर नए विकल्पों पर मंथन कर रही है.
इस मुलाकात के बहुत से सियासी मायने निकाले जा रहे है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि प्रशांत किशोर हाल ही में बिहार में बांकीपुर उपचुनाव में ऐसी सीट पर जीत दर्ज की है जो लंबे समय से BJP का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. इस जीत के साथ ही प्रशांत किशोर की राजनीतिक हैसियत का कद और बढ़ने को लेकर चर्चाओं का बाजार बहुत ही ज्यादा गरम है.
चूंकि महाराष्ट्र में एनसीपी NDA की सहयोगी है. ऐसे में NCP का NDA के खिलाफ चुनावी राजनीति करने वाले प्रशांत किशोर के साथ मीटिंग करने वाली बात कुछ हजम नहीं हो रही है. हालांकि पार्थ पवार पहले किशोर को परिवार का करीबी दोस्त बता चुके हैं. लेकिन प्रशांत किशोर के साथ एक यह भी तमगा लगा हुआ है कि वह जाने-माने पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


