NCP शरद पवार गुट के सभी सांसद पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी से समय मांगा गया है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सभी सांसद सोमवार, 10 अगस्त को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पार्टी के सभी आठ सांसद प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं.

NCP (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में सांसदों को फंड नहीं मिल रहा था, इसलिए हमने बात की और पीएम से मिलने के लिए औपचारिक समय मांगा.

NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद सोमवार, 10 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. पार्टी की लोकसभा ग्रुप लीडर सुप्रिया सुले ने इसे आधिकारिक बैठक बताया है. सुप्रिया सुले ने कहा कि यह दिन के उजाले में होने वाली मीटिंग है.

सुप्रिया सुले ने खुद यह जानकारी देते हुए कहा कि हमने सोमवार (10 अगस्त) को प्रधानमंत्री से मिलने का अपॉइंटमेंट लिया है. प्रधानमंत्री मोदी से औपचारिक समय लेकर मुलाकात हो रही है.

सुप्रिया सुले ने आगे जानकारी दी कि हम सोमवार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं। वह केवल एक पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. पीएम ने सभी 8 लोकसभा सांसदों से मिलने के लिए सोमवार 10 अगस्त 2026 का समय दिया है.

महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर एनसीपी (SP) सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों के कर्जमाफी पर नियम लगाए जा रहे हैं. इसका हम विरोध करते हैं. इसके अलावा, भविष्य में NCP शरद पवार गुट के NDA के साथ किसी तरह के राजनीतिक समीकरण को लेकर भी चर्चा की अटकलें हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m