CG Accident News : लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद सड़क हादसे में मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है. धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 7 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे-30 पर शुक्रवार को धमतरी और कांकेर के बीच मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी स्वराज माजदा (CG 10BU 7174) खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही धान लदी ट्रक (CG 04 QY 5947) ने उसे टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. पिकअप में 13 लोग सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुरुर से सबसे नजदीक और बेहतर सुविधा के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया. भीषण हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हुई, जबकि इलाज के दौरान 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. वही 7 लोग घायलों को बेहतर इलाके के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है. घटना में कुछ दूर जाकर ट्रक भी पलट गई ट्रक के नीचे भी एक व्यक्ति दबा रहा जिसको कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकलवा मर्चुरी भेजा. घटना के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है.

शवों के पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सभी कवर्धा और अन्य इलाके के बताए जा रहे हैं. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है.

बालोद डीएसपी माया शर्मा ने बताया कि बालोद जिले के पुरुर थाना इलाके के मरकाटोला घाटी पर धान से लदे ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. 7 लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण धमतरी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है. 

मृतकों के नाम

  1. कोमल साहू पिता भगवानी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम सिलहाटी, पोड़ी के पास थाना बोड़ला जिला कवर्धा
  2. अनीश पात्रे पिता विजय पात्रे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम मानिकपुर, पोड़ी के पास थाना बोड़ला जिला कवर्धा
  3. दीपक कुम्हार पिता स्व. महेश कुम्हार उम्र 17 वर्ष साकिन ग्राम वार्ड नंबर 17 कुम्हार पारा मुंगेली जिला मुंगेली
  4. राजा सावरा पिता इंदल सावरा उम्र 27 वर्ष साकिन मकान नंबर 02 मिनीमाता चौक वार्ड 17 कबीरधाम जिला कवर्धा
  5. कृष्णा चौहान पिता संजय चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन वर्तमान ग्राम पोड़ी जिला कवर्धा ( नानी का घर) मूल ग्राम डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
  6. सुंदर लाल साहू पिता गोकुल साहू उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम कुसुमघटा थाना बोड़ला जिला कवर्धा

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H